शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में शिखा शर्मा की जगह ले सकते हैं अमिताभ चौधरी

खबरों के अनुसार एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) की वर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक शिखा शर्मा (Shikha Sharma) की जगह ले सकते हैं।

शिखा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2018 को समाप्त हो रहा है। खबर है कि अमिताभ ने पद के लिए साक्षात्कार भी दिया है और मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है। आरबीआई की ओर से हरी झंडी दिखाये जाने के बाद अमिताभ चौधरी देश के तीसरे सबसे बड़े निजी बैंक के नये सीईओ हो सकते हैं। अमिताभ एचडीएफसी लाइफ से 2010 से जुड़े हुए हैं।
उधर बीएसई में शुक्रवार को ऐक्सिस बैंक का शेयर 7.80 रुपये या 1.23% की बढ़ोतरी के साथ 639.60 रुपये पर बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक का शेयर 643.50 रुपये तक चढ़ा और 447.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!