शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) बेचेगा एनएसई (NSE) में हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) प्रमुख बाजार सूचकांक एनएसई (NSE) में 3.89% हिस्सेदारी बेचेगा।

इस मामले में बैंक को उपयुक्त प्राधिकरण की मंजूरी मिल गयी है। बता दें कि जून समाप्ति पर बैंक की एनएसई में कुल 5.19% शेयरधारिता थी।
खबरों के अनुसार इस समय एनएसई की इक्विटी की बाजार पूँजी करीब 45,000 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एनएसई में 3.89% हिस्सेदारी बेच कर 1,700 करोड़ रुपये प्राप्त कर सकता है।
इस खबर का बैंक के शेयर पर सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। 304.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 306.90 रुपये पर शुरुआत के बाद करीब 10.50 बजे यह 5.75 रुपये या 1.89% की मजबूती के साथ 310.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!