शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की राजस्थान में नेटवर्क विस्तार की योजना

देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बाद अब राजस्थान में बड़े पैमाने पर नेटवर्क विस्तार योजना तैयार की है।

चालू वित्त वर्ष में एयरटेल अपनी मौजूदा योजना, प्रोजेक्ट लीप, के तहत चालू वित्त वर्ष में राज्य़ के ग्रामीण और असंबद्ध क्षेत्रों में नेटवर्क क्षमता बढ़ाने और तेज रफ्तार वाली डेटा सेवाएँ पहुँचाने के लिए 9,000 नये मोबाइल टावर स्थापित करेगी। इसके साथ ही एयरटेल राज्य में 4,150 किमी ऑप्टिक फाइबर फैलायेगी, जिससे इसके मोबाइल ब्रॉडबैंड की पहुँच 44,200 कस्बों और गाँवों तक बढ़ जायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एयरटेल का शेयर 376.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 380.00 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 382.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सवा 12 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 1.35 रुपये या 0.36% की हल्की मजबूती के साथ 377.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!