शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) ऐसे जुटायेगी 2,000 करोड़ रुपये

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी डीएचएफएल (DHFL) 2,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगी।

डीएचएफएल 5 सितंबर को 500 करोड़ रुपये के ग्रीनशू विकल्प के साथ 1,500 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। इन डिबेंचरों की मैच्योरिटी अवधि 3 वर्ष और कूपन दर 9.27% प्रति वर्ष होगी। कंपनी ने इन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध करने की योजना बनायी है।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 665.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 662.85 रुपये पर खुला। 12.50 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.35 रुपये या 0.35% की हल्की कमजोरी के साथ 663.45 रुपये पर कारोबार हो रहा है। अभी तक के कारोबार में डीएचएफएल का ऊपरी स्तर 676.90 रुपये और निचला स्तर 662.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!