शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यस बैंक (Yes Bank) में 6% की गिरावट

आज यस बैंक (Yes Bank) के शेयर में करीब 6% की गिरावट आयी है।

यस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अगला नोटिस जारी किये जाने तक राणा कपूर को बैंक का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बरकरार रखने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। सकारात्मक खबर के बावजूद आज यस बैंक के शेयरों में तीखी बिकवाली हुई है।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 361.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 343.00 रुपये पर खुला। 1.30 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 21.50 रुपये या 5.94% की कमजोरी के साथ 340.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। अभी तक के कारोबार में यस बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 404.00 रुपये और निचला स्तर 285.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!