शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूरा हुआ वोडाफोन-आइडिया का विलय, तैयार हुई देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी

एनसीएलटी (राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण) ने आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) और वोडाफोन (Vodafone) के विलय को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही दोनों कंपनियों की विलय प्रकिया पूरी हो गयी है। गौरतलब है कि वोडा-आइडिया के एक होने के साथ ही नयी कंपनी ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को पछाड़ कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी का दर्जा हासिल कर लिया है।
वहीं आइडिया सेल्युलर ने अपना नाम बदल कर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Limited) करने का भी ऐलान कर दिया है। वोडाफोन आइडिया की बाजार हिस्‍सेदारी लगभग 35% होगी। इसके उपभोक्ताओं की संख्‍या करीब 43 करोड़ है।
उधर बीएसई में आइडिया का शेयर शुक्रवार को 0.35 रुपये या 0.70% की कमजोरी के साथ 49.50 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 118.00 रुपये और निचला स्तर 48.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!