शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को मिले 2,900 करोड़ रुपये के ठेके

सद्भाव इंजीनियरिंग (Sadbhav Engineering) को 2,900 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (Maharashtra State Road Development Corporation) से मिले 1,665 करोड़ रुपये के ठेके के तहत 2.5 वर्षों के भीतर राज्य के वाशिम जिले में नागपुर-मुम्बई सूपर कम्युनिकेशंस एक्सप्रेसवे का निर्माण करना है। इसकी रखरखाव अवधि 4 वर्ष है। इसके अलावा कंपनी को 3 सड़क और सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,350 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
उधर बीएसई में सद्भाव इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार को उठापटक के बाद 1.90 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 283.00 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 438.85 रुपये और निचला स्तर 226.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!