शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अगस्त में 14% बढ़ी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की वाहन बिक्री

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की अगस्त बिक्री में 14% का इजाफा हुआ है।

वहीं कंपनी के निर्यात में 14% और घरेलू बिक्री में 15% की वृद्धि हुई है। कंपनी की कुल वाहन बिक्री अगस्त 2017 में 42,207 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 48,324 इकाई रही, जबकि निर्यात 2,592 इकाई से बढ़ कर 2,951 इकाई रहा। महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 39,615 इकाई की तुलना में 45,373 इकाई रही।
इसके अलावा महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 19,406 इकाई से 2% बढ़ कर 19,758 इकाई रही। मगर उपयोगिता वाहन बिक्री 18,255 इकाई से 2% घट कर 17,892 इकाई रह गयी। मगर महिंद्रा के कारोबारी वाहनों की बिकवाली में 25% की बढ़ोतरी हुई है।
वहीं शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में कमजोरी देखने को मिली। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 17.15 रुपये या 1.75% की कमजोरी के साथ 965.25 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 992.00 रुपये तक चढ़ा, जबकि 612.50 रुपये के निचले भाव तक गिरा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!