शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के अगस्त निर्यात में 45% की बढ़ोतरी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) के अगस्त निर्यात में साल दर साल आधार पर 45% की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने अगस्त 2017 में 45,604 वाहनों के मुकाबले 2018 के समान महीने में 66,028 वाहनों का निर्यात किया। वार्षिक आधार पर ही टीवीएस मोटर की कुल बिक्री 3,17,563 इकाई से 8% बढ़ कर 3,43,217 इकाई रही। वहीं कंपनी कुल दोपहिया वाहन बिक्री 7% अधिक 3,30,076 इकाई, घरेलू दोपहिया वाहन बिक्री 2% बढ़ कर 2,75,688 इकाई, स्कूटरों की बिकवाली 11% बढ़त के साथ 1,26,676 इकाई और मोटरसाइकिल बिक्री 18% ज्यादा 1,31,743 इकाई रही। इसके अलावा कंपनी के तिपहिया वाहनों की बिक्री में 56% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जो कि 8,417 इकाई के मुकाबले 13,141 इकाई रही।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 3.70 रुपये या 0.66% की बढ़ोतरी के साथ 568.15 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 794.90 रुपये के ऊपरी भाव चढ़ा और 507.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!