शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने बढ़ायी एमसीएलआर

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपनी अलग-अलग अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर में 20 आधार अंकों की वृद्धि की है।

इस दर को बेंचमार्क ऋण दर भी कहा जाता है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी से आवास, वाहन और अन्य ऋणों पर उपभोक्ताओं को अधिक ब्याज देना होगा। बैंक ने एक दिन और एक महीने की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.9% से बढ़ा कर 8.1%, एक वर्ष के लिए 8.25% से 8.45% और तीन वर्ष की अवधि के लिए 8.45% से बढ़ा कर 8.65% कर दी।
दूसरी तरफ आज बीएसई में स्टेट बैंक का शेयर 308.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 312.00 रुपये पर खुल कर हरे निशान में बना हुआ है। साढ़े 11 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 2.15 रुपये या 0.70% की वृद्धि के साथ 311.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!