शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने बेची यूके में स्थित इकाई

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer) ने लंदन में स्थित प्राइवेट इक्विटी फर्म जेजेड इंटरनेशनल (JZ International) को अपनी यूके में मौजूद इकाई बेच दी है।

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स यूके (Godrej Consumer Products UK) की बिकवाली कंपनी की एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे उभरते हुए बाजारों पर ध्यान केंद्रित करने की योजना का हिस्सा है। गोदरेज कंज्यूमर ने यह बिकवाली सौदा 310.6 करोड़ रुपये में किया है।
बता दें कंपनी ने गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स यूके का अधिग्रहण 2005 किया था। एक दशक पहले गोदरेज की यूके इकाई का कुल व्यापार में करीब 15% योगदान था, जो घटते-घटते पिछले वित्त वर्ष में 5% तक रह गया।
दूसरी ओर बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर का शेयर 1,447.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में मजबूती के साथ 1,469.00 रुपये पर खुला। मगर शुरू में ही 1,426.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। सवा 12 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 6.20 रुपये या 0.43% की कमजोरी के साथ 1,441.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख