शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने झाँसी में शुरू किया नया रेडियो स्टेशन

रेडियो प्रसारण कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (Entertainment Network) ने उत्तर प्रदेश के झाँसी शहर में अपने एक नये रेडियो स्टेशन से प्रसारण शुरू कर दिया है।

जून 1999 में शुरू हुई एंटरटेनमेंट नेटवर्क ने यह रेडियो स्टेशन (104.8 एफएम) तीसरे चरण की नीलामी में अधिग्रहित किया था। इससे पहले मध्य अगस्त में कंपनी ने तमिलनाडु के तिरुनेलवेली शहर में भी एक नया रेडियो स्टेशन शुरू किया था।
हालाँकि सकारात्मक खबर के बावजूद कंपनी का शेयर लाल निशान में है। बीएसई में एंटरटेनमेंट नेटवर्क का शेयर 699.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 700.20 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 690.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। 12.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.90 रुपये या 0.41% की बढ़त के साथ 697.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 03 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!