शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने किया गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों का आवंटन किया है।

कंपनी की प्रतिभूति आवंटन समिति ने सोमवार को 10 रुपये प्रति वाले 15,000 डिबेंचर आवंटित करके 1,500 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। 10.90% ब्याज दर वाले ये डिबेंचर 03 सितंबर 2023 को मैच्योर होंगे।
उधर बीएसई में आइडिया सेल्युलर के शेयर का रुख नीचे की ओर है। 51.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 51.40 रुपये पर शुरुआत के बाद यह सवा 10 बजे के करीब 0.40 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 50.65 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!