शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) के पहियों की रिम बिक्री में 14% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर अगस्त महीने में स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) की पहियों की रिम बिक्री में 14% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
कंपनी ने अगस्त 2017 में पहियों की रिम की 12.39 लाख इकाइयों के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 14.14 लाख इकाइयाँ बेचीं। इस दौरान मूल्य में कंपनी का कुल कारोबार 153.56 करोड़ रुपये से 42% अधिक 217.77 करोड़ रुपये और शुद्ध कारोबार 124.10 करोड़ रुपये से 34% बढ़ कर 166.41 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के कारोबार में सर्वाधिक बढ़त ट्रक (62%) और दो तथा तिपहिया वाहन (20%) में हुई।
उधर बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स के शेयर का रुख नीचे की ओर है, मगर यह हरे निशान में जमा हुआ है। 1,180.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,194.60 रुपये पर शुरुआत के बाद यह पौने 1 बजे के करीब 6.15 रुपये या 0.52% की बढ़त के साथ 1,186.80 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!