शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कच्चे तेल में तेजी से हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम 52 हफ्तों के निचले स्तर पर

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का तेल कंपनियों के शेयरों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के शेयर आज 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसल गये। वहीं इंडियन ऑयल (Indian Oil) का शेयर भी आज लाल निशान में है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब हैं, जिसका निवेशकों पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
कच्चे तेल की उच्च कीमतों से उत्पादन लागत बढ़ती है, जिससे तेल कंपनियों की आमदनी घटती है। साथ ही इन कंपनियों को कमजोर रुपये के कारण दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।
करीब साढ़े 10 बजे बीएसई में इंडियन ऑयल में 0.79% की गिरावट है। हालाँकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के शेयरों ने निचले स्तरों से वापसी की है, जिनमें क्रमश: 0.20% और 0.73% की बढ़ोतरी दिख रही है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!