शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्रिसिल ने रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के डिबेंचरों से हटायी 'डी' रेटिंग्स

वैश्विक विश्लेषणात्मक कंपनी क्रिसिल (Crisil) ने रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों से 'डी' रेटिंग्स हटा दी है।

इन डिबेंचरों का कुल मूल्य 710 करोड़ रुपये है। रिलायंस इन्फ्रा ने अदाणी ट्रांसमिशन को अपना मुम्बई विद्युत व्यापार बेच कर प्राप्त पूँजी से डिबेंचरों की रकम लौटा दी है। कंपनी ने डिबेंचरधारकों को जानकारी दी थी कि इस सौदे के बाद उन्हें भुगतान कर दिया जायेगा।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में उठापटक देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर 453.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 452.50 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 462.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 12 बजे यह 1.60 रुपये या 0.35% की बढ़त के साथ 455.75 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!