शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने ऐसे जुटाये 350 करोड़ रुपये

प्रमुख दवा कंपनी जुबिलेंट लाइफ साइंसेज (Jubilant Life Sciences) ने 350 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है।

कंपनी ने यह रकम 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके प्राप्त की है, जिन्हें बाजार सूचकांक एनएसई पर सूचीबद्ध किये जाने का प्रस्ताव है। इनमें 100 करोड़ रुपये के डिबेंचरों की मैच्योरिटी अवधि 2 साल है, जिन पर 8.95% की ब्याज दर है। इतनी ही रकम वाले अन्य डिबेंचरों की मैच्योरिटी अवधि तीन साल है, जिन पर 9.10% ब्याज दिया जायेगा। बाकी 150 करोड़ रुपये के डिबेंचर 4 साल पर मैच्योर होंगे, जिन पर 9.26% कूपन दर तय की गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में जुबिलेंट लाइफ साइंसेज का शेयर 759.30 रुपये के पिछले बंद स्तरे के मुकाबले 762.00 रुपये पर खुला, मगर खुलते ही इसमें कमजोरी आनी शुरू हो गयी। पौने 11 बजे के आस-पास यह 3.90 रुपये या 0.51% की गिरावट के साथ 755.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!