शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) करेगी हेप्टागन टेक की अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी का अधिग्रहण

क्वेस कॉर्प (Quess Corp) की प्रशासनिक और निवेश समिति ने हेप्टागन टेक (Heptagon Tech) की अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी के अधिग्रहण को हरी झंडी दिखा दी है।

हेप्टागन टेक एक सॉफ्टवेयर कंपनी है। 1.50 करोड़ रुपये मूल्य का यह सौदा 21 सितंबर या इससे पहले पूरा किया जायेगा।
दूसरी तरफ बीएसई में क्वेस कॉर्प का शेयर 926.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 926.50 रुपये पर खुला और 938.45 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। मगर अभी तक के कारोबार में यह अधिकतर लाल निशान में रहा है। 12.40 के करीब यह 16.90 रुपये या 1.82% की कमजोरी के साथ 909.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!