शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

10 सितंबर को एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) के निदेशक समूह की बैठक होने जा रही है।

उस बैठक में कंपनी का बोर्ड प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने पर विचार करेगा। इस खबर से कंपनी के शेयर ने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है। हालाँकि इसके बाद कंपनी के शेयरों में बिकवाली हुई है।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 633.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 639.95 रुपये पर खुला और शुरू में ही 643.95 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी भाव तक चढ़ा। पौने 2 के करीब कंपनी के शेयरों में 6.10 रुपये या 0.96% की गिरावट के साथ 627.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!