शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने शुरू की नयी सहायक कंपनी

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स (समस्तीपुर) नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

5 लाख रुपये अधिकृत शेयर पूँजी और 5 लाख रुपये की ही चुकता शेयर पूँजी वाली अदाणी एग्री लॉजिस्टिक्स को अदाणी एंटरप्राइजेज ने समस्तीपुर, बिहार में अनाज भंडारण के लिए साइलोस (थोक सामग्री भंडारण के लिए भंडारण गृह) बनाने और उनका रखरखाव करने के लिए स्थापित किया है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 6.35 रुपये या 3.88% की कमजोरी के साथ 157.45 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का सर्वाधिक भाव 173.03 रुपये और निचला स्तर 73.67 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 08 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!