शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अमिताभ चौधरी को किया एमडी, सीईओ नियुक्त

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूर मिल गयी है।

चौधरी बैंक में शिखा शर्मा (Shikha Sharma) की जगह लेंगे और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। वे 1 जनवरी 2019 से अपना कार्यभार संभालेंगे। अमिताभ चौधरी इस समय एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ पद पर हैं। इससे पहले वे इन्फोसिस बीपीओ (Infosys BPO) के प्रमुख थे। शिखा शर्मा का कार्यकाल 31 दिसंबर 2018 को समाप्त हो रहा है।
उधर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद ऐक्सिस बैंक का शेयर हरे निशान में बना हुआ है। बीएसई में 645.15 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले यह 645.00 रुपये पर खुल कर 676.90 रुपये तक चढ़ा, जो इसके 52 हफ्तों का शिखर भी है। हालाँकि इसके बाद ऐक्सिस बैंक के शेयरों में बिकवाली हुई। करीब 1.30 बजे बैंक के शेयरों में 6.10 रुपये या 0.95% की मजबूती के साथ 651.25 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!