शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो वी2 रिटेल (V2 Retail) ने इस राज्य में खोला नया स्टोर

वी2 रिटेल (V2 Retail) ने अपने 69वें खुदरा स्टोर का शुभारंभ कर दिया है।

कंपनी ने अपना नया स्टोर ओडिशा के जजपुर में खोला है, जो राज्य में इसका सातवाँ स्टोर है। बता दें कि वी2 रिटेल के कुल 69 खुदरा स्टोर देश में 17 राज्यों के 63 शहरों में है। इससे पहले कंपनी ने असम के बारपेटा में एक स्टोर की शुरुआत की थी।
उधर बीएसई में वी2 रिटेल का शेयर 401.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 398.35 रुपये पर शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान 409.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 0.25 रुपये या 0.06% की बेहद हल्की गिरावट के साथ 401.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!