शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो यस बैंक (Yes Bank) ने ऐसे जुटाये 40 करोड़ डॉलर

निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने 40 करोड़ डॉलर की पूँजी जुटायी है।

बैंक ने यह पूँजी सिंडिकेटेड ऋण सुविधा (Syndicated Loan Facility) के जरिये प्राप्त की है। इस धन का इस्तेमाल यस बैंक की आईएफएससी बैंकिंग इकाई के कारोबार विस्तार के लिए किया जायेगा। हाल ही में यस बैंक ने इसी सुविधा के जरिये ही ताइवान और जापान में 40 करोड़ डॉलर और जुटाये थे।
बीएसई में यस बैंक का शेयर 323.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 326.00 रुपये पर खुल कर नीचे गिरा। हालाँकि इसने निचले स्तरों से वापसी की, मगर फिर बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। पौने 11 बजे के करीब यह 0.25 रुपये या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 324.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!