शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला (Cipla) को मिली यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) को एंटीरेट्रोवाइरल दवाई के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने जिडोवुडिन (Zidovudine) 300 एमजी के लिए हरी झंडी दिखायी है। एचआईवी (HIV) के उपचार और नियंत्रण में रखने के लिए इस दवा का उपयोग अन्य एचआईवी दवाओं के साथ संयोजन में किया जाता है।
दूसरी ओर बीएसई में सिप्ला का शेयर 667.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 673.25 रुपये पर खुला। साढ़े 11 बजे के करीब यह 1.30 रुपये या 0.19% की गिरावट के साथ 666.10 रुपये पर है। कल सिप्ला का शेयर 677.70 रुपये के पिछले 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा था। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!