शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने कमाया 272 करोड़ रुपये का मुनाफा

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 272 करोड़ रुपये का मुनाफा प्राप्त किया।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 378 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान रिलायंस कैपिटल की कुल आय 4,444 करोड़ रुपये से 4% बढ़त के साथ 4,641 करोड़ रुपये और कुल संपत्ति 7% अधिक 87,041 करोड़ रुपये रही। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रिलायंस कैपिटल की प्रति शेयर आय (Earning Per Share) 11.7 रुपये रही।
दूसरी ओर बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 429.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 440.90 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद इसके शेयर का रुख नीचे की ओर है। साढ़े 11 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 13.00 रुपये या 3.03% की कमजोरी के साथ 416.40 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 12 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!