शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बिक्री के लिए रखे 21 एनपीए (NPA) खाते

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कर्जदारों से 1,320 करोड़ रुपये से अधिक वसूलने के लिए 21 एनपीए (NPA) खातों को बिक्री के लिए रखा है।

बैंक इन एनपीए खातों को अपनी नीति-नियमों के तहत बेचेगा। इनमें मोजर बेयर सोलर (233 करोड़ रुपये), डिवाइन एलॉयज (200 करोड़ रुपये), डिवाइन विद्युत (132 करोड़ रुपये), चिंचोली शुगर (114 करोड़ रुपये), अर्शिया नॉर्दर्न (96.7 करोड़ रुपये), बिड़ला सूर्य (73.58 करोड़ रुपये), श्री साईकृपा (63.35 करोड़ रुपये) और राजा फोर्जिंग्स (59.73 करोड़ रुपये) शामिल हैं।
इसके अलावा जिन अन्य कंपनियों के नाम इस सूची में मौजूद हैं, उनमें टेम्प्लेटन फूड्स, परित्राण मेडिकल कॉलेज, राठी इस्पात, जेम्स होटल और जेम्स ओवरसीज शामिल हैं। बैंक इनके लिए 20 सितंबर को ई-नीलामी के जरिये निविदाएँ प्राप्त करेगा। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में बैंक ने 7,700 करोड़ रुपये के एनपीए की वसूली की है।
उधर बीएसई में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 0.45 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 81.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 231.60 रुपये और निचला स्तर 72.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!