शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शेयर में 11% की तीखी उछाल

आज सरकारी रसायन कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शेयर में 11% की जोरदार उछाल आयी है।

खबरों के अनुसार राष्ट्रीय केमिकल्स को टीडीआर (ट्रांसफर ऑफ डेवलपमेंट राइट्स) बेचने के लिए मंजूरी मिल गयी है, जिससे इसके शेयर भाव में बढ़ोतरी हुई है। मंजूरी मिलने से राष्ट्रीय केमिकल्स, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और बीएमसी (BMC) से मिले टीडीआर को बेच सकती है।
बीएसई में राष्ट्रीय केमिकल्स का शेयर 67.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 78.55 रुपये पर खुल कर 79.85 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। साढ़े 10 बजे के आस-पास यह 7.45 रुपये या 11.00% की बढ़ोतरी के साथ 75.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख