शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूजीलैंड और श्रीलंका में पेटेंट मिलने से चढ़ा सुवेन लाइफ (Suven Life) का शेयर

दवा कंपनी सुवेन लाइफ (Suven Life) के शेयर में आज 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

कंपनी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका में 1-1 पेटेंट मिला है। कंपनी को ये पेटेंट न्यूरोडेगेनेरेटिव से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए नयी रासायनिक दवाओं के लिए मिले हैं। कंपनी को न्यूजीलैंड में मिले पेटेंट की वैधता 2034 और श्रीलंका में प्राप्त हुए पेटेंट की वैधता 2031 तक है। पेटेंट मिलने की सकारात्मक खबर से ही सुवेन लाइफ के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में कंपनी का शेयर 306.50 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 309.00 रुपये पर खुला है। मजबूत शुरुआत के बाद सत्र के दौरान यह 319.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 12 बजे सुवेन लाइफ के शेयरों में 7.05 रुपये या 2.30% की तेजी के साथ 313.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!