शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए ने किया ल्युपिन (Lupin) के नागपुर संयंत्र का परीक्षण

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने प्रमुख दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) के नागपुर संयंत्र का परीक्षण पूरा कर लिया है।

यूएसएफडीए ने कंपनी के संयंत्र के लिए कोई टिप्पणी (Observation) जारी नहीं की है। यह एक उत्पाद विशिष्ट पूर्व अनुमोदन निरीक्षण था। नागपुर संयंत्र ल्युपिन की सबसे नयी सुविधा है, जिसमें मौखिक ठोस दवा उत्पादों का उत्पादन किया जाता है।
दूसरी तरफ बीएसई में ल्युपिन का शेयर 956.35 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 975.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद यह अब तक मजबूत स्थिति में बना हुआ है। 2.50 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 12.30 रुपये या 1.29% की बढ़त के साथ 968.65 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!