शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) करेगी 800 मेगावाट की नयी इकाई का शुभारंभ

सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) कुड़गी सुपर ताप विद्युत परियोजना की 800 मेगावाट की तीसरी इकाई शुरू करेगी।

एनटीपीसी इस इकाई का शुभारंभ आज रात 12 बजे करेगी, जिससे कुड़गी ताप विद्युत परियोजना की कुल क्षमता 2,400 मेगावाट, एनटीपीसी की कुल क्षमता 45,300 मेगावाट और एनटीपीसी ग्रुप की क्षमता 52,191 मेगावाट हो जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में आज एनटीपीसी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। एनटीपीसी का शेयर 169.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 171.10 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 175.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 5.10 रुपये या 3.00% की बढ़ोतरी के साथ 175.00 रुपये पर बंद हुआ। एनटीपीसी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 187.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 149.45 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!