शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएफसीआई (IFCI) ने किया बेंचमार्क दर में इजाफा

सरकारी ऋणदाता कंपनी आईएफसीआई (IFCI) ने अपनी मौजूदा अल्पावधि बेंचमार्क दर (Benchmark Rate) में संशोधन किया है।

कंपनी ने मासिक अंतराल के साथ 14 सितंबर से प्रभावी अल्पावधि बेंचमार्क दर प्रतिवर्ष 9.10% से बढ़ा कर 9.20% कर दी है। साथ ही कंपनी ने लंबी अवधि के ऋणों के लिए बेंचमार्क दर प्रतिवर्ष 10.40% से बढ़ा कर 10.60% कर दी है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को आईएफसीआई का शेयर बीएसई में 0.45 रुपये या 2.91% की बढ़त के साथ 15.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 34.55 रुपये और निचला स्तर 14.40 रुपये रहा है। इस समय आईटीसी की बाजार पूँजी 2,696.63 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!