शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी

प्रमुख औषधि कंपनी सन फार्मास्यूटिकल (Sun Pharmaceutical) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

यूएसएफडीए ने कंपनी को आँख की दवा जेलप्रोस (लैटानोप्रोस्ट नेत्रहीन इमल्शन) के लिए हरी झंडी दिखायी है। जेलप्रोस का इस्तेमाल मोतियाबिंद और आँखों से सम्बंधित बीमारी इंट्राओकुलर दबाव को घटाने के लिए किया जाता है।
दूसरी तरफ शुक्रवार को सन फार्मा का शेयर बीएसई में 15.25 रुपये या 2.35% की बढ़त के साथ 665.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 678.80 रुपये और निचला स्तर 434.80 रुपये रहा है। बता दें कि इस समय कंपनी की बाजार पूँजी 1,59,575.14 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2018)

Comments  

Pushpraj yadav
# Pushpraj yadav 2018-09-16 13:31
Thanks sir great knowledge
prahlad singh rathod
# prahlad singh rathod 2018-09-15 14:51
:lol: i am happy that news you have good research and knowlage

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!