शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की इकाई ने बढ़ायी जेनेसिस कलर्स में शेयरधारिता

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सहायक कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स (Reliance Retail Ventures) ने लग्जरी परिधान कंपनी जेनेरिस कलर्स (Genesis Colors) में अतिरिक्त 3.10% हिस्सेदारी खरीदी है।

करीब 8.39 करोड़ रुपये के इस सौदे के बाद रिलायंस रिटेल वेंचर्स की 1998 में शुरू हुई जेनेरिस कलर्स में कुल हिस्सेदारी 19.63% हो गयी है।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1,252.80 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,251.90 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 1,235.30 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब 10.10 बजे कंपनी के शेयरों में 14.80 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 1,238.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!