शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने किया एमसीएलआर (MCLR) में इजाफा

पंजाब ऐंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) ने अपनी एमसीएलआर (MCLR) में 20 आधार अंकों तक की बढ़ोतरी कर दी है।

16 सितंबर से प्रभावी बैंक की एमसीएलआर (निधि आधारित ऋण दर की सीमांत लागत) एक दिन के लिए 7.90% से 8.00%, एक महीने के लिए 8.05% के मुकाबले 8.20%, तीन महीनों के लिए 8.25% की तुलना में 8.40%, 6 महीनों के लिए 8.40% से 8.50%, एक साल के लिए 8.70% से बढ़ कर 8.80% और तीन साल के लिए 8.90% के मुकाबले 9.10% होगी।
एमसीएलआर में बढ़ोतरी से बैंक के शेयर भाव में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं आया है। 29.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले पंजाब ऐंड सिंध बैंक का शेयर 29.70 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में यह 29.95 रुपये और 29.20 रुपये के दायरे में रहा है। करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में सपाट 29.80 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!