शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने एसएएसटीआरए विश्वविद्यालय के साथ किया करार

टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) ने तमिलनाडु में स्थित एसएएसटीआरए (शनमुगा आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी ऐंड रिसर्च अकेडमी) विश्वविद्यालय के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने यह करार विश्वविद्यालय में साइबर सुरक्षा लैब स्थापित करने के लिए किया है, जिसके लिए पूँजी भी कंपनी ही लगायेगी। दरअसल टाटा कम्युनिकेशंस का लक्ष्य भविष्य के लिए कौशल और क्षमताओं का निर्माण करते हुए वर्तमान की साइबर सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक स्तर पर विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी करके एक पारिस्थितिकी तंत्र का सह-निर्माण करना है। एसएएसटीआरए विश्वविद्यालय एशिया के प्रमुख 300 विश्वविद्यालयों में शामिल है।
उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 526.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 523.15 रुपये पर खुला। गिरावट के कारण सवा 11 बजे के आस-पास यह 515.00 रुपये के निचले भाव तक गिरा। हालाँकि इसी स्तर से बढ़त आनी शुरू हुई। करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 1.25 रुपये या 0.24% की हल्की कमजोरी के साथ 525.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 17 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!