शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचसीएल टेकनोलॉजीज (HCL Technologies) ने शुरू की शेयरों की वापस खरीद

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता एचसीएल टेकनोलॉजीज (HCL Technologies) ने आज से शेयरों की वापस खरीद (Buyback) शुरू की है।

कंपनी का बायबैक ऑफर आज से 03 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इस दौरान एचसीएल 3.63 करोड़ शेयरों (कुल इक्विटी शेयरों के 2.61%) को 1,100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 4,000 करोड़ रुपये में खरीदेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 1,078.20 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 1,080.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद इसमें शुरू से ही गिरावट का रुख रहा, मगर करीब 11 बजे इसमें बढ़न आनी शुरू हुई। साढ़े 12 बजे के आस-पास एचसीएल टेक के शेयरों में 6.65 रुपये या 0.62% की बढ़त के साथ 1,084.85 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!