शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

72 शेयरों ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।

सपाट शुरुआत के बाद सेंसेक्स में थोड़ी मजबूती आयी, मगर पौने 10 बजे तक यह फिर से लाल निशान में पहुँच गया। इसके बाद प्रमुख सूचकांक में उठापटक जारी है। दोपहर 1.40 बजे यह 32.35 अंक या 0.09% की हल्की गिरावट के साथ 37,553.16 पर है।
बीएसई में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज 72 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का शिखर छुआ है। इन शेयरों में गैलेंट मेटल, मैकर्स लैब्स, यूनिवर्सल केबल्स, ग्लोबस स्पिरिट्स, वसुंधरा रसायंस, एसपीएल इंडस्ट्रीज, आशी इन्फोटेक, पौशाक, आरएमजी अलॉय, डेल्टा मैगनेट्स, संगल पेपर्स, रेगालिया रियल्टी, खेतान इलेक्ट्रिक और इन्फीबीम एवेन्यूज शामिल हैं। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!