शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल से मिला 611 करोड़ रुपये का ठेका

फाइबर ऑप्टिक केबल (ओएफसी) निर्माता कंपनी हिमाचल फ्यूचरिस्टिक (Himachal Futuristic) को बीएसएनएल (BSNL) से 611 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

प्राप्त कार्य के अनुसार हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को पंजाब में सर्वेक्षण, योजना, आपूर्ति, स्थापना और परीक्षण के बाद ओएफसी और जीपीओएन नेटवर्क चालू करना है। साथ ही 7 साल तक इसके संचालन और रखरखाव की भी जिम्मेदारी कंपनी पर होगी। इस परियोजना के तहत 13 ब्लॉकों में 1,038 ग्रामपंचायतें ब्रॉडबैंड सेवा से जुड़ेंगी।
गौरतलब है कि हिमाचल फ्यूचरिस्टिक को यह ठेका केंद्र सरकार के भारतनेट फेज - II कार्यक्रम के अंतर्गत मिला है, जो डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का एक मुख्य आधार है। इस खबर से हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयर में मजबूती आयी है। बीएसई में कंपनी का शेयर 22.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 23.00 रुपये पर खुला है। सवा 12 बजे के करीब हिमाचल फ्यूचरिस्टिक के शेयरों में 0.90 रुपये या 4.04% की मजबूती के साथ 23.15 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!