शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने आज अपने 52 हफ्तों का शिखर छू लिया है।

बीएसई में जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 406.70 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 409.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 11.35 बजे के आस-पास 423.30 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयरों में 12.80 रुपये या 3.15% की तेजी के साथ 419.50 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। बता दें कि इस समय जेएसडब्ल्यू स्टील की बाजार पूँजी 1,01,329.88 करोड़ रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!