शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) तैयार करेगी नोएडा में नयी आवासीय परियोजना

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) नोएडा के सेक्टर-43 में एक नयी लक्जरी आवासीय परियोजना तैयार करेगी।

परियोजना में 22 लाख वर्ग फीट बिक्रीयोग्य क्षेत्र है, जिसे बतौर प्रीमियम ग्रुप हाउसिंग डेवलपमेंट तैयार किया जायेगा। नोएडा के सेक्टर-43 में गोल्फ कोर्स के नजदीक इस परियोजना का निर्माण करने के लिए गोदरेज ने उत्तर भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी शिप्रा ग्रुप के साथ साझेदारी की है। यह गोदरेज की नोएडा में चौथी और एनसीआर में 13वीं परियोजना है।
दूसरी तरफ बाजार में गिरावट के बीच गोदरेज प्रॉपर्टीज का शेयर बीएसई में 574.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 575.00 रुपये पर खुल कर 560.50 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। सवा 12 बजे के करीब यह 8.45 रुपये या 1.47% की कमजोरी के साथ 566.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!