शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी में हुआ इजाफा

बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 542.98 करोड़ रुपये से बढ़ कर 543.43 करोड़ रुपये की हो गयी है।

बैंक की शेयर पूँजी में बढ़ोतरी कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 22,37,651 इक्विटी शेयरों के आवंटन से हुई है।
दूसरी तरफ बीएसई में बैंक का शेयर 1,968.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,971.00 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बिकवाली हुई, जिससे यह 1,916.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 42.60 रुपये या 2.16% की कमजोरी के साथ 1,926.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!