शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो इसलिए होगी केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक

केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक 27 सितंबर को होने जा रही है।

बैंक का निदेशक समूह उस बैठक में क्यूआईपी (QIP) के जरिये पूँजी जुटाने पर विचार करेगा। क्यूआईपी इश्यू केनरा बैंक की 2018-19 में पूँजी जुटाने की योजना में शामिल है।
उधर बीएसई में केनरा बैंक का शेयर 233.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 231.50 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में उतार-चढ़ाव के बाद यह सवा 10 बजे के करीब हरे निशान में आ सका। साढ़े 11 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 0.10 रुपये या 0.04% की मामूली वृद्धि के साथ 233.40 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!