शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

बाजार में मजबूती के बावजूद आज प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का शेयर 52 हफ्तों के निचले स्तर तक फिसला।

बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 25,951.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 26,000.00 रुपये पर खुला, जो कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर भी रहा। आज कंपनी के शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली, जिससे आयशर मोटर्स का शेयर 25,058.95 रुपये के अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा। अंत में यह 251.35 रुपये या 0.97% की गिरावट के साथ 25,700.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!