शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

2% से अधिक चढ़ा यस बैंक (Yes Bank) का शेयर

आज यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में 2% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

यस बैंक के निदेशक मंडल ने मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर का उत्तराधिकारी खोजने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है। साथ ही कपूर के कार्यकाल के विस्तार के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से अनुरोध करने पर भी सहमति बनी है।
उधर बीएसई में यस बैंक का शेयर 219.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 224.70 रुपये पर खुल कर 229.55 रुपये तक चढ़ा है। बाजार में गिरावट के बावजूद यस बैंक का शेयर मजबूत स्थिति बना हुआ है। पौने 2 बजे के करीब बैंक के शेयरों में 4.90 रुपये या 2.23% की मजबूती के साथ 224.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!