शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बेचेगा एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) बीमा कंपनी एसबीआई जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) में 4% हिस्सेदारी बेचेगा।

स्टेट बैंक को इसके लिए नियमन मंजूरी मिल गयी है। इस सौदे से बैंक 481.73 करोड़ रुपये जुटायेगा। एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इंश्योरेंस ऑस्ट्रेलिया ग्रुप (आईएजी) का संयुक्त उद्यम है।
दूसरी ओर बीएसई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर आज मजबूत हुआ है। बैंक का शेयर 264.00 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज 264.05 रुपये पर खुला और 268.15 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 2 बजे बैंक के शेयरों में 2.75 रुपये 1.04% की वृद्धि के साथ 266.75 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 27 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!