शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने पेश की नयी दोपहिया वाहन बीमा पॉलिसी

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस (Bajaj Allianz General Insurance) के साथ मिल कर एक विशिष्ट क्यूआर कोड आधारित तत्काल दोपहिया वाहन बीमा पॉलिसी शुरू की है।

यह एक कागज रहित प्रणाली है, जिसके जरिये 2 मिनट में दोपहिया वाहन बीमा पॉलिसी जारी की जा सकती है।
उधर बीएसई में कर्नाटक बैंक का शेयर 99.95 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में 101.05 रुपये पर खुला। हरे निशान में शुरुआत के बाद बैंक के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब 10.50 बजे यह 0.95 रुपये या 0.95% की गिरावट के साथ 99.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!