शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 1,477 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई को कुल 1,477 करोड़ रुपये के दो ठेके मिले हैं।

इनमें जल तथा प्रवाह उपचार व्यवसाय में 1,157 करोड़ रुपये और बिल्डिंग तथा फैक्ट्रीज क्षेत्र में 320 करोड़ रुपये का कार्य शामिल है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,308.65 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,312.00 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में इसका निचला स्तर 1,295.10 रुपये का रहा है। करीब सवा 12 बजे लार्सन ऐंड टुब्रो के शेयरों में 12.15 रुपये या 0.93% की कमजोरी के साथ 1,296.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!