शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) वापस खरीदेगी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड

दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड वापस खरीदेगी।

कंपनी के बोर्ड ने 20 करोड़ डॉलर के विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्डों की वापस खरीद को मंजूरी दे दी है, जो जून 2022 में मैच्योर होने हैं। सिंगापुर एक्सेचेंज पर सूचीबद्ध इन बॉन्डों पर 2% की ब्याज दर है।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्लोनमार्क फार्मा का शेयर 644.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 659.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह गिरावट के रुख के बीच 623.45 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। इसके बाद शेयर में दोबारा मजबूती आनी शुरू हुई। करीब 1.40 बजे ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में 1.15 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 644.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!