शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने किया शेयरों का आवंटन

भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 3 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

बैंक ने गुरुवार को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 3,29,151 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले बैंक ने सोमवार को 2 रुपये प्रति वाले 1,19,974 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 306.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 307.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 311.25 रुपये और निचला स्तर 301.70 रुपये का रहा। अंत मे यह शेयर 1.65 रुपये या 0.54% की गिरावट के साथ 305.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!