शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीआई (RBI) ने लगायी बंधन बैंक (Bandhan Bank) के नयी शाखा खोलने पर रोक

आरबीआई (RBI) ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) के नयी शाखा खोलने पर रोक लगा दी है।

साथ ही आरबीआई ने इसके एमडी-सीईओ चंद्रशेखर घोष के वेतन को भी रोक दिया है। आरबीआई ने यह फैसला लाइसेंसिंग शर्तों के तहत बंधन बैंक के नॉन-ऑपरेटिव फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी (एनओएफएचसी) की बैंक में शेयरधारिता 40% तक घटाने में असफल रहने के कारण लिया है।
अब बंधन बैंक आरबीआई की पूर्व-स्वीकृति के साथ ही नयी शाखाएँ खोल सकता है। साथ ही एमडी-सीईओ का मेहनताना भी अगले नोटिस तक रुका रहेगा। हालाँकि बंधन बैंक एनओएफएचसी की हिस्सेदारी 40% तक घटाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को बंधन बैंक का शेयर 5.45 रुपये या 0.96% की कमजोरी के साथ 564.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 741.00 रुपये और निचला स्तर 455.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!